फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शारीरिक शोषण करने पर कंपनी के अधिकारी पर केस

Mon, 03 Dec 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 युवती को झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती के मुताबिक आरोपी ने कहा था कि उसकी अपनी पत्नी से नहीं बनती तथा वह उसे जल्द तलाक दे देगा।

विज्ञापन


लेकिन जब पत्नी को तलाक देने से आरोपी ने इनकार कर दिया तो युवती ने दुराचार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ में एक विदेशी कंपनी में टीम लीडर की हैसियत से कार्यरत है और युवती भी वहीं पर काम करती है।

Trending Videos
विज्ञापन

जबरन युवती के साथ कई बार बनाए शारीरिक संबंध

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे बहुत चाहता है और उसकी अपनी बीवी के साथ नहीं बनती। वह जल्द ही उसे तलाक देने जा रहा है। युवती का कहना है कि वह उसकी बातों में आ गई। इसी दौरान वह शिमला आए और आरोपी उसे एक होटल में ले गया।

वहां उसके साथ दुराचार किया। युवती ने कहा कि अब वह अपनी पत्नी को तलाक देने से मुकर रहा है और शादी से इंकार कर रहा है। धोखा देकर आरोपी ने जबरन उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती की शिकायत के आधार पर थाना बालुगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब पुलिस उस होटल में जाएगी जहां आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया था। सीसीटीवी फुटेज और एंट्री रजिस्ट्रर को आधार बनाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें