राजधानी से सटे क्षेत्र दुधली क्षेत्र में पुलिस ने पशुओं से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। इसमें मवेशियों को बुरी तरह ठूंस रखा था। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशुओं को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया है जबकि गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में दुधली निवासी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को मशोबरा की तरफ से आ रहे एक वाहन में करीब छह जानवर बुरी ठूंस रखे थे।
इसमें तीन बछड़े और तीन छोटे भैंसों के कट्टे थे। इनके साथ वाहन में एक मोटरसाइकल भी लोड थी। इससे पशुओं की जान को खतरा था। पुलिस के मुताबिक वाहन को सिरमौर निवासी नारायण सिंह चला रहा था। इसके साथ दो और लोग थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पशुओं को मशोबरा से खरीदकर सिरमौर ले जा रहे थे। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।