फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पूछताछ कर रहे हेडकांस्टेबल की नाक पर विदेशी ने दे मारा मुक्का

Mon, 03 Dec 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी सैलानी ने पुलिस थाना ढली में पूछताछ के दौरान एक हेड कांस्टेबल के नाक पर मुक्का मारकर उसे घायल कर दिया। विदेशी के अचानक हमले से सब हैरान रह गए। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई और उसकी गिरफ्तारी की सूचना दूतावास को भी दी गई। एक टैक्सी को नुकसान पहुंचाने के आरोप के मामले में विदेशी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विदेशी सैलानी नाईजीरिया का रहने वाला है और वह शिमला घूमने आया था। एक टैक्सी चालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने उसकी टैक्सी को नुकसान पहुंचाया है। लिखित में शिकायत मिलने के बाद आरोपी शनिवार को थाने में तलब किया गया।

जब उससे इस मामले में पूछताछ हो रही थी तो वह अचानक हिंसक हो उठा और उसने हेडकांस्टेबल के नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। आरोपी को काफी मशक्कत के बाद काबू कर हवालात में डाल दिया गया। उधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें