फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंसारियों की दुकानों में छापामारी, एक को हिरासत में लिया

Fri, 02 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग और पुलिस ने बिलासपुर शहर में पंसारी की दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी की। टीम ने मौके पर पंसारी की दुकानों से हाथी के दांत, दांत का चूरा सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री को कब्जे में लिया। विभाग ने इस मौके पर दुकानों को भी सील कर दिया गया। खबर की पुष्टि वन विभाग से डीएफओ सरोज भाई पटेल ने की। वहीं, छापामारी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस की क्यूआरटी को मौके पर बुलाया गया। एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


विभाग की टीम ने बस अड्डा के पास, मेन बाजार और बस अड्डे के पास स्थित पंसारी की दुकानों पर छापामारी की। पकड़े गए सामान की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। वन विभाग की टीम ने बाजार और बस अड्डे के पास की दुकानों से लाखों रुपये की प्रतिबंधित सामग्री कब्जे में लेने के बाद दुकानों को सील कर दिया है।

जबकि बस स्टैंड की दुकान में वन विभाग की टीम के पहुंचते की दुकान मालिक मौके पर से दुकान में ताला लगा कर भाग गया। इससे पहले मौके पर पहुंची टीम के साथ दुकानदार ने बहसबाजी की और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को क्यूआरटी टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। जिसके बाद माहौल को शांत किया गया। एएसपी भागमल ठाकुर भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


वन विभाग का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा मौके पर
कार्रवाई चले करीब 4 घंटे से अधिक का समय होने के बाद भी वन विभाग के कोई आला अधीकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद अधिकारी ने कई बार उच्च अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी बड़े अधिकारी ने मौके पर पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें