फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर पर गए सेवानिवृत आईएएस अफसर के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। रिटायर्ड आईएएस अफसर के घर में घुसकर चोर कीमती सामान चुरा ले गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। लौट कर आए तो देखा , घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अब तक शातिरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

यह वारदात मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। चोर राजधानी के उपनगर लोअर पंथाघाटी में शातिर घर से सोने की चेन, मोबाइल और डेबिट कार्ड उड़ा ले गए। थाना छोटा शिमला में शिकायतकर्ता रिटायर्ड आईएएस अफसर सीआरबी ललित ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे सैर के लिए वह घर से निकले। इस दौरान उन्होंने अपने घर का दरवाजा सिर्फ कुंडी लगाकर ही बंद कर दिया। एक घंटे बाद जब वह सैर से घर लौटे तो उनके घर पर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि अज्ञात शातिर घर में दाखिल हुए और वहां से दो जिओ के मोबाइल , एक सोने की चेन, लॉकेट, चांदी की फ्लैट और गिलास, घड़ी के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड उड़ा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें