टूटीकंडी में नेपाली मूल के व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत के मामले में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार दोपहर टूटीकंडी में एक मजदूर को काम करते वक्त करंट की चपेट में आ गया था। इसके बाद मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, पुलिस ने मकान मालिक की लापरवाही पर मामला दर्ज किया है।