फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों में मलबा और कचरा डंप किया तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों में मलबा फेंकने वालों
विज्ञापन

के खिलाफ दर्ज होगा केस
मुख्य सचिव ने नाले साफ करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के नालों में कचरा और मलबा डंप करने वालों के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नगर निगम ने अवैध डंपिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार को मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों को लेकर प्रदेश सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के नालों की मानसून से पहले सफाई की जाए ताकि बरसात में नालों का पानी तबाही न मचा सके। निगम की ओर से संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि कई नालों की नगर निगम सफाई करवा चुका है। जो बचे हैं, उनसे कचरा हटाने का काम जारी है। मुख्य सचिव ने निगम को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जनता को राहत देने के लिए पहले से इंतजाम करें। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि शहर के नालों में अवैध डंपिंग रोकने के लिए सड़क एवं भवन निर्माण शाखा को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि अब जो व्यक्ति अवैध डंपिंग करते पकड़ा जाएगा, उसका चालान तो कटेगा ही, अब उस पर मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें