फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई पावर कमेटी ने की फुट ब्रिज की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा गठित एक हाई पावर कमेटी ने रविवार को सलानी नदी पर बन रहे फुट ब्रिज के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के आरोपों की जांच की। इस दौरान टीम ने पुल के फाउंडेशन को चौड़ा करने के निर्देश दिए ताकि बरसात आदि के समय नदी में पानी के बहाव से पुल को खतरा पैदा न हों। साथ ही 5 दिन के भीतर पुल पर रैलिंग तैयार करने के भी निर्देश जारी किए। बता दें कि 8 लाख रुपये की लागत से कालाअंब पंचायत के तहत सलानी नदी पर एक फुटपाथ पुल का निर्माण किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अभी पुल निर्माण में साढ़े 6 लाख की राशि खर्च हुई है। निर्माण कार्य से असंतुष्ट एक व्यक्ति ने पुल से संबंधित आरटीआई फाइल की। उपायुक्त सिरमौर को भी शिकायतकर्ता अजमेर सिंह ने शिकायत की कापी सौंपी। कार्रवाई होती न देख शिकायतकर्ता अजमेर सिंह ने प्रदेश उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की। इसके बाद हाई कोर्ट ने हाई पावर कमेटी को पुल की जांच के आदेश जारी किए। रविवार को शिमला से एई राहुल, एक्सईएन, बीडीओ नाहन व अन्य टीम सदस्यों के साथ एक अधिवक्ता भी मौका स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप था कि पुल की फाउंडेशन सही नहीं है। पुल की फाउंडेशन सिर्फ ढाई फुट चौड़ी भरी गई। जबकि, इसे पांच फुट किया जाना था। टीम ने मौके पर 18 मीटर लंबे इस फुटपाथ पुल की फाउंडेशन को चौड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही 5 दिन के भीतर पुल पर रैलिंग तैयार करने को भी कहा। शिकायतकर्ता अजमेर सिंह ने बताया कि रविवार को टीम पहुंची थी। टीम ने फाउंडेशन की चौड़ाई बढ़ाने व रैलिंग तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, बीडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि टीम ने मौके का विजिट किया है। जल्द ही टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि टीम ने जांच के दौरान पुल निर्माण कार्य पर संतुष्टि जाहिर की।
----
-हाई कोर्ट के आदेश के बाद सलानी पहुंची टीम
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें