ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मारा गया अभिषेक रघुवंशी रामपुर कॉलेज का छात्र था। इसके अलावा वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से ज्यूरी क्षेत्र में मातम छा गया है। नेशनल हाईवे पर दत्तनगर के पास हादसे ने उसके माता-पिता को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया है। अभिषेक के पिता संजय रघुवंशी कई वर्षों से ज्यूरी बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं और माता गृहणी है। अभिषेक अपनी मोटरसाइकल में नेशनल हाईवे पर शिमला की तरफ जा रहा था। दत्तनगर के पास सरकारी बस से टकराने पर उसकी मौत हो गई।