फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। संजौली कॉलेज के समीप वीरवार सुबह स्कूल और पुलिस की बस में भिड़ंत हो गई। निजी स्कूल के बस ड्राइवर की दोनों टांगों में चोटें आई हैं। जख्मी हालत में बस चालक तारा चंद (55) को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने चालक का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाया।
घटना सुबह सवा दस बजे के करीब की है। हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा की बस संजौली में स्कूल के शिक्षकों को लेने के आ रही थी। बस जैसे ही संजौली कॉलेज के समीप पहुंची तो दूसरी ओर से आ रही पुलिस की बस से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि बस में बच्चों समेत स्टाफ नहीं था। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि स्कूल बस चालक को अस्पताल लाया गया है। उसे उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बच्चे भी होते हैं बस में
संजौली से पहले 25 के करीब स्टाफ को बस में चढ़ाया जाता है। उसके बाद स्कूल लौटते हुए इस बस में बच्चे भी सवार होते हैं। हालांकि इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें