फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पंचायत तोप की बेड़ में छह अक्तूबर को हुई कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पंचकुला से गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा एसपी मोहित चावला ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि आरोपी राम बहादुर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। यह तोप की बेड़ में ही एक परिवार के यहां मजदूरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी को मिले तीन दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या करने के सही मामलो के कारणों का पता करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छह अक्तूबर को तोप की बेड़ में कारोबारी मदनलाल दुकान में मृतक अवस्था में मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। पुलिस ने छह अक्तूबर को एक टीम गठित कर उसे पंचायत में ही रखा। इसका बाद सात अक्तूबर को दो अन्य टीमें कर एक को प्रदेश में और दूसरी को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी मनमोहन सिंह और एसएचओ रविंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसे हुआ पुलिस को आरोपी पर शक
लोगों से बातचीत करके एक बात का खुलासा हुआ कि इस गांव में रहने वाला एक नेपाली व्यक्ति पांच अक्तूबर की रात को नेपाल गया है। पुलिस को शक हुआ की उक्त व्यक्ति ने ही कारोबारी की हत्या की होगी। क्योंकि स्थानीय लोगों ने यह भी बताया की कारोबारी और नेपाली दोनों साथ में बैठकर शराब समेत अन्य नशों का सेवन करते थे। इसके आधार पर पुलिस नेपाली को खोजने के लिए चंडीगढ़ जा पहुंची। यहां पुलिस ने उसे पंचकुला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बच्चे को दी बुरे स्पर्श की जानकारी
सोलन। यूरो किड्स स्कूल में सोमवार को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इसके लिए स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को वर्तमान परिस्थितियों में असुरक्षा के अनुभव के बारे में बताया गया। स्कूल डायरेक्टर शोभित बहल, प्रिंसिपल सीमा बहल, विराज, दर्शित, अनशिका, हार्दिक, अनिमा, वेदानया, अमन, रिशिका, मानवी, गौरा, रोहित, निशात, नव्या, वरदान, माधवन, सौनक्षी, विवाहन, वाकुल, सानवी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें