हिमाचल के ऊना में सीआईए टीम ने नैहरियां के पास प्रेस लिखी टाटा इंडिगो गाड़ी में नशे की बड़ी खेप और देसी कट्टा बरामद बरामद किया गया है। खास बात यह है कि जिस गाड़ी से यह नशे की खेप और हथियार बरामद हुआ है उसमें प्रैस लिखा था।
यह शख्स पहले भी प्रैस का रौब दिखाकर पुलिस को चकमा देता रहा। मगर इस बार पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके 10.200 किलोग्राम भुक्की, 400 ग्राम चरस और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
आरोपी की गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी मैड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने टाटा इंडिगो कार संख्या एचपी 19सी 0246 को चेकिंग के लिए नैहरियां के पास रोका।