महिला ने सोचा कि उसका एक रिश्तेदार जो विदेश में रहता है, उसने पार्सल भेजा है। वहीं उक्त व्यक्ति ने उसे एक अकाउंट नंबर 2165010018522 दिया जो दिल्ली शाखा का था। इसमें उसने उक्त पैसा जमा करवा दिया।
दोबारा से महिला को 11-9-2018 को दोबारा इसी नंबर से फोन आया और 2.70 लाख रुपये डालने को कहा। महिला ने फिर से बैंक खाते में रकम डाल दी। इसके बाद 20 सितंबर 18 तक उपरोक्त खातों में उक्त व्यक्ति अलग-अलग तारीख में पैसा डालने को कहता रहा।
इस पर उक्त महिला ने अपने रिश्तेदारों से पैसा ऋण लेकर उक्त खाते में करीब दस लाख 26 हजार रुपये डाल दिए। इसके बावजूद महिला का पार्सल अभी तक नहीं पहुंच पाया है।
अब महिला ने इसकी शिकायत अर्की थाना में दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।