फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पासबुक में एंट्री कराई तो महिला के उड़ गए होश

Thu, 18 Jan 2018 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के ठंडोल गांव की एक महिला के खाते से शातिरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। महिला ने इस संबंध में भवारना पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। ठंडोल गांव निवासी सुषमा देवी का खाता खैरा में एक बैंक में है। उसे अपने खाते से पैसे निकलने की जानकारी नहीं थी।

वह बैंक की शाखा में पैसे निकालने गई। उसने अपनी बैंक की पासबुक में एंट्री कराई तो उसे पता चला कि खाते से 1 लाख 53 हजार रुपये निकल गए हैं। उसने इसकी जानकारी बैंक के कर्मचारियों से लेनी चाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के उड़ गए होश

बैंक के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड खंगाला तो पाया कि महिला के खाते से एक ही बार में 1 लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। महिला के होश उड़ गए और वह इस प्रकार के किसी भी मनी ट्रांसफर से अनभिज्ञता जताने लगी।

बैंक ने पैसे ट्रांसफर होने की बात से महिला को आश्वास्त किया लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुई। महिला ने भवारना थाने में इस बात का मामला दर्ज करवाया है कि उसके खाते से किसी ने छेड़छाड़ की है तथा पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

महिला का पति विदेश में रहता है और उसके खाते में वह वहां से ही पैसे डालता है। भवारना थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें