राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस ने ने कार से एक किलो 231 ग्राम चरस बरामद की है। कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस दल ने नेरीपुल सोलन मार्ग पर बगड़ पनोटी के समीप कार नंबर एचपी 64ए 3885 को रोका और उसकी तलाशी ली तो एक किलो 231 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें तीन लोग सवार थे, इनमें से दो सोलन व एक चौपाल का निवासी था। पुलिस ने देऊघाट निवासी विष्णु पजौरी, सपरून सोलन निवासी चिराग सुकेजा और सरी देवठी चौपाल निवासी सुरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि इन तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।