फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी दफ्तर में कारोबारी ने पकड़ लिया अधीक्षक का गला

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कार्यालय में घुसकर एक कारोबारी ने अधीक्षक का गला पकड़ लिया। सबलेटिंग से जुड़ी फाइल दबाने का आरोप लगाते हुए कारोबारी ने अन्य कर्मचारियों से धक्कामुक्की भी की। दफ्तर के बाकी कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे और कारोबारी को दफ्तर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

निगम ने कारोबारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। दोपहर करीब ढाई बजे संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा अपने दफ्तर में संपदा शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान लक्कड़ बाजार का एक कारोबारी यहां पहुंच गया। बिना अनुमति कारोबारी दफ्तर में घुस गया और बहसबाजी करने लगा। आरोप है कि कारोबारी ने कई फाइलों के कागज भी बिखेर दिए और संयुक्त आयुक्त के सामने ही अधीक्षक सुरेश शर्मा का गला पकड़ लिया। बाकी कर्मचारी बीच बचाव करने लगे तो उनसे भी धक्कामुक्की कर दी। बाद में दफ्तर के बाकी कर्मचारियों ने कारोबारी को पकड़ लिया और दफ्तर से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने इससे पहले आयुक्त कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी से भी बदसलूकी की।
आयुक्त, एसपी से मिले कर्मचारी
इस घटना के बाद निगम कर्मचारी यूनियन आयुक्त पंकज राय से मिली। बाद में कर्मचारी पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल के पास पहुंचे और कारोबारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि कारोबारी पहले भी निगम दफ्तर में घुसकर बदसलूकी कर चुका है। अब इसने अधीक्षक समेत कुछ कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान की बदसलूकी
संपदा शाखा के अधीक्षक सुरेश शर्मा ने कहा कि संयुक्त आयुक्त के साथ दफ्तर में बैठक चल रही थी। अचानक कारोबारी आया और अभद्र व्यवहार करते हुए मेरा गला पकड़ लिया। यह कारोबारी पहले भी कई कर्मियों को धमकाता रहा है।
दफ्तर के भीतर घटी घटना
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि बैठक के दौरान बिना अनुमति एक कारोबारी अंदर आ गया और अधीक्षक समेत बाकी कर्मचारियों से बदसलूकी की। कर्मचारियों की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें