फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में पर्यटकों की दंबगई, एचआरटीसी चालक से उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी के समीप बीच सड़क पर चल रहे थे सैलानी, हॉर्न बजाने पर विवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़बाजार में रविवार दोपहर सैलानी एचआरटीसी टैक्सी चालक से उलझ गए। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की टैक्सी संजौली से लक्कड़ बाजार की ओर आ रही थी। इसी दौरान आईजीएमसी से आगे बीच सड़क पर सैलानी चल रहे थे। जब चालक ने हॉर्न बजाया तो सैलानी उससे उलझने शुरू हो गए और बदसलूकी पर उतर आए। पूरे मामले को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से टैक्सी में बैठी सवारियां पैदल ही लक्कड़ बाजार के लिए निकल गईं। इसके बावजूद सैलानी दबंगई से बाज नहीं आए। इसके बाद दोनों पक्ष लक्क्ड़ बाजार पुलिस चौकी पहुंचे। यहां सैलानियों के गलती मानने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसको देखते हुए पुलिस ने मामले में कोई आगामी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें