अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 के 7वें मैच में इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार से उभर कर इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश टीम के खिलाफ धर्मशाला स्टेडियम में नौ विकेट के नुक्सान पर 364 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। इसे बांग्लादेश की टीम ने पूरा करने में लड़खड़ा गई और पूरी टीम 48.2 ओवर में 227 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने मैच के दौरान जहां रिकॉर्ड एकदिवसीय सर्वाधिक रन बनाए, वहीं बांग्लादेश टीम के विजयी रथ को भी रोक दिया। वहीं मंगलवार को बांग्लादेश के साथ खेले गए मैच में इंग्लैंड की टीम ने जहां वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, वहीं धर्मशाला स्टेडियम में भी इंग्लैंड की टीम ने जीत का स्वाद चखा। वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने धर्मशाला में कई रिकॉर्ड भी बनाए।