फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ in Dharamshala: भारतीय जर्सी के नीले रंग में रंगा पूरा शहर और स्टेडियम

Mon, 23 Oct 2023 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दिल्ली से आए रोहन, आतेश, कर्ण, शैलेंद्र और पवित ने कहा कि मैच को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी है। अपने देश की टीम की जर्सी पहनने से एक अलग ही उत्साह मिलता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम की जर्सी में दर्शक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के मैच का उत्साह दर्शकों में देखते ही बना। रविवार सुबह से ही शहर भारतीय टीम की नीली जर्सी के रंग में रंग गया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट सबसे ज्यादा दिखीं। मैच के दौरान सभी स्टैंड भारतीय जर्सी के नीले रंग से नजर आए। धर्मशाला में भारतीय टीम के मैच का उत्साह इतना रहा कि शनिवार को सुबह ही जर्सी बेचने वाले पहुंच गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह से भारतीय टीम की जर्सी बेचने वाले कोतवाली बाजार से शीला चौक तक नजर आए, जो पहले दिन मैचों में केवल स्टेडियम के बाहर बैठकर ही कारोबार कर रहे थे। रविवार को उनके कारोबार में भारी बढ़ोतरी हुई है। 200 से 600 रुपये तक धर्मशाला में कारोबारी भारतीय टीम की जर्सी बेचते नजर आए।

दिल्ली से आए रोहन, आतेश, कर्ण, शैलेंद्र और पवित ने कहा कि मैच को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी है। अपने देश की टीम की जर्सी पहनने से एक अलग ही उत्साह मिलता है। इसके अलावा चेहरों पर भारत का झंडा बनाने के लिए भी दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


धर्मशाला में टी-शर्ट बेचने आए उत्तर प्रदेश के प्रवेश तिवारी ने कहा कि पहले तीन मैचों में कारोबार न के बराबर रहा। भारत के मैच के चलते सुबह से ही टी-शर्ट बिकना शुरू हो गईं। दोपहर 2:00 बजे तक 80 फीसदी तक टी-शर्ट बिक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें