फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौके-छक्के लगाएंगी कॉलेज में पढ़ रहीं बेटियां

Mon, 06 Aug 2018 02:18 PM IST
नरेंद्र एस. कंवर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां अब चौके-छक्के लगाएंगीं। कॉलेजों में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। सात और आठ अगस्त को होने वाली विवि की सालाना बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। इस दौरान विवि का खेल कैलेंडर तय किया जाना है। कराटे खेल को भी कैलेंडर में शामिल करने के प्रस्ताव पर चरचा होगी।

विज्ञापन


बैठक का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार करेंगे। आठ अगस्त को खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर विवि और कॉलेजों की खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

परिषद पहली बार महिला क्रिकेट को खेल कलेंडर में शामिल कर इसके इंटर कॉलेज मुकाबले करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। एचपीयू के खेल एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विवि और कॉलेज स्तर पर खेलों में उपलब्ध प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का मामला खेल मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


सौ से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को सम्मान- यह पहला मौका होगा जब कॉलेज और विवि की प्रतिभाएं प्रदेश के खेल मंत्री के हाथों सम्मानित होंगी। इनमें 70 के करीब खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह के साथ नकद पुरस्कार, बलेजर देकर पुरस्कृत किया जाएगा। 120 से अधिक खिलाड़ी, उनके कोच और टीम मैनेजर आदि को मंत्री पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन

खेल के लिए 50 लाख बजट की मांग

एचपीयू की खेल एवं पाठ्योत्तर परिषद की बैठक में इस बार खेल बजट को 35 से 50 लाख किए जाने की मांग प्रमुखता से उठ सकती है। पिछले सत्र में भी खेल गतिविधियों के लिए बजट कम पड़ गया था।

एचपीयू को इस बार तीन केनोईंग, ककोइंग और महिला कब्बड्डी की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की मेजबानी एसोसिएशन ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से मिली है। इस पर अतिरिक्त खर्च होगा।

सराहनीय रहा है एचपीयू का प्रदर्शन- नार्थ जोन और ऑल इंडिया खेल स्पर्धाओं में एचपीयू का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। हैंडबॉल में महिला टीम ने ऑल इंडिया स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया था।

वॉलीबाल में नार्थ जोन में फर्स्ट, कबड्डी महिला में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीसरा, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में महिला बॉक्सरों ने ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया था। फेस्टिवल में एचपीयू का आल इंडिया में वेस्ट्रन वोकल सोलोे में दूसरा स्थान पाया था। याचिंग में तीसरा और वॉलीबाल में नार्थ में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें