फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आने के लिए कोविड रिपोर्ट लाना जरूरी करने की तैयारी

Thu, 08 Apr 2021 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हाईलोड सिटी से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट लाना किया जा सकता है जरूरी
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा 
विज्ञापन
पर्यटक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ अधिकारियों की इस मामले पर विस्तृत चर्चा की गई है। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और गुजरात जैसे राज्यों के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल में भी संक्रमण की रफ्तार न बढ़े, इसके लिए सरकार यह फैसला ले सकती है। हाईलोड सिटी से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य करने की तैयारी है। अब नौ अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा होनी है। 

हिमाचल में भी बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बुजुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग भी संक्रमण की चपेट में आ रहा है। बीते 15 दिन में प्रदेश में आए कोरोना संक्रमण के मामलों में ज्यादातर युवा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में सभी सीएमओ से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सरकार ने उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन सैंपल का आंकड़ा 8 हजार और इससे ज्यादा तक ले जाएं। प्रतिदिन 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का भी लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, बीते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 63 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी है। 

कैबिनेट में स्वास्थ्य सचिव देंगे प्रस्तुति 
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी वीरवार को कैबिनेट की बैठक में कोरोना पर प्रस्तुति देंगे। हिमाचल में कितने लोगों की कोरोना से मौत हुई है? प्रदेश में प्रतिदिन कितने लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वैक्सीन की स्थिति आदि पर स्थिति साफ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें