फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से कराह रही संक्रमित महिला की करवाई नॉर्मल डिलीवरी

Mon, 17 May 2021 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर पार्थ शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
स्टाफ नर्स रेणु बाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच फ्रंटलाइन वर्कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। चंबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में भी ऐसा ही मामला सामने आया। प्रसव पीड़ा से कराह रही कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला की स्टाफ नर्स रेणु बाला ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आधा घंटा तक पीपीई किट पहनकर रेणु और उनकी स्टाफ सदस्यों ने महिला की डिलीवरी करवाई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।  गर्भवती महिला को शनिवार शाम को छह बजे प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी लाया गया। यहां महिला का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला के पति का भी टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। 

गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इसे देखते हुए स्टाफ नर्स रेणु बाला और उनकी टीम ने पीपीई किट पहनकर गर्भवती महिला का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। आधे एक दिन सीएचसी में रखने के बाद रविवार को महिला और व उसके बच्चे को घर भेज दिया गया। महिला और उसके पति को होम आइसोलेट किया गया है। सीएचसी स्टाफ की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. पुनीत पराशर ने बताया कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का स्टाफ नर्स रेणु बाला ने सुरक्षित प्रसव करवाया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें