फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेजर डॉ. गुलशन को कोर्ट से राहत, मेडिकल रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश की अदालत में मेजर (सेवानिवृत्त) डॉ. गुलशन शर्मा बनाम प्रवर्तन निदेशालय मामले में सुनवाई हुई। डॉ. गुलशन छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि डॉ. गुलशन शर्मा की 26 नवंबर 2025 को फोर्टिस अस्पताल में सर्जरी प्रस्तावित है। इस पर ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक ने याचिकाकर्ता की चिकित्सीय स्थिति की पुष्टि करने के लिए समय मांगा जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने मामले को 26 नवंबर तक स्थगित करते हुए ताजा चिकित्सा स्थिति पेश करने और जमानत प्रार्थना-पत्र पर आगे विचार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 14 जुलाई 2025 को जमानत आवेदन में पारित आदेश को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली तिथि तक डॉ. गुलशन शर्मा को कोर्ट या जेल में सरेंडर करने से छूट रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें