फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 803 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो तस्करों को आठ साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर की विशेष अदालत ने सुनाई सजा, दोनों पर 80-80 हजार रुपये जुर्माना लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चरस तस्करी के मामले में चार साल से अधिक समय बाद अदालत ने दो आरोपियों को आठ-आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 80-80 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर उन्हें 15-15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। किन्नौर स्थित रामपुर की विशेष अदालत ने आठ अक्तूबर को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मामला मार्च 2022 का है। पुलिस थाना कुमारसैन में 30 मार्च को दर्ज अभियोग के अनुसार सुनील चौहान और सोनू निवासी जिला कुल्लू के कब्जे से 803 ग्राम चरस बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें