फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अदालत ने 56 हजार की राशि वसूलने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अदालत ने संजौली के जगमोहन को तहसील ठियोग निवासी राकेश श्याम से किराया राशि की वसूली करने का आदेश दिया है। सिविल न्यायाधीश ज्योति भागचंदानी की अदालत ने यह आदेश पारित किया। दरअसल, वादी ने प्रतिवादी राकेश श्याम को भवन में रसोई और स्नानघर सहित दो कमरों का सेट तीन साल की अवधि के लिए किराये पर दिया था। आरोप लगे कि जनवरी 2019 में प्रतिवादी ने बिना किराये का भुगतान किए परिसर खाली कर दिया। प्रतिवादी को कानूनी नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद राशि की वसूली के लिए न्यायालय में वाद दायर किया गया। उधर, न्यायालय ने प्रतिवादी को आदेश दिया कि वह वादी को 56,000 राशि का भुगतान करे और वाद दायर करने की तिथि से वास्तविक वसूली तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी चुकाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें