शिमला। झाकड़ी पुलिस स्टेशन के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक झाकड़ी पुलिस स्टेशन की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार डोबी में कृष्णलाल के कब्जे से देशी शराब की नौ बोतलें बरामद कीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो