फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश कुमारी को बड़ी जिम्मेदारी, सभी सफाई कर्मचारियों की अधीक्षक बनीं

Wed, 13 Jan 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
पार्षद नरेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर नप की पार्षद बनने के बाद नरेश कुमारी को प्रमोशन मिल गई है। एमएस डॉ. भारद्वाज ने नरेश कुमारी को सभी सफाई कर्मचारियों का अधीक्षक बना दिया है। अब वह सभी कर्मचारियों के ब्योरा रखेंगी। उधर, इससे पहले बुधवार को काम पर लौटते ही नरेश कुमारी जिला अस्पताल में सफाई करती नजर आईं। जिला अस्पताल में ठेकेदार के अधीन काम करने वाली सफाई कर्मचारी नरेश ने नप चुनावों में पार्षद बनकर इतिहास रचा है। बुधवार को बिलासपुर अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके भारद्वाज की अगुवाई में सादे समारोह में नरेश कुमारी को सम्मानित किया।

विज्ञापन


एमएस डॉ. भारद्वाज ने समस्त चिकित्सक वर्ग की ओर से उन्हें बधाई दी।
नप बिलासपुर के चुनावों में सात पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। चार पदों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। इस अवसर पर एमएस डा. एनके भारद्वाज, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट शिष्टा गौतम, मेट्रन मीना चंदेल, उर्मिल चौहान, प्रमोद पटियाल, सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर अवतार सिंह चंदेल व वंदना के अलावा राज कुमारी, नीरू देवी, अनिल कुमार, सुभाष कुमार, आरती देवी, अनिता देवी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

हैंडबाल और बास्केटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर कमा चुकी हैं नाम 
वाल्मीकि समुदाय से संबंध रखने वाली नरेश कुमारी हैंडबाल और बास्केटबाल की खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने चार बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। नरेश कुमारी ने 1984 से 1988 तक जूनियर और सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। एक बार सर्वश्रेष्ठ सात खिलाड़ियों में शुमार रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें