फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सदन में बजे पार्षदों के फोन, लोगों ने पूछा कब आएगा वार्डों में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला, पटियोग और कंगनाधार में चार दिन बाद पानी मिल रहा पानी, अधिकारी बोले-लो वोल्टेज की है दिक्कत
विज्ञापन

कंपनी का दावा, सुबह 7 से 11 बजे तक ही चल रहे पंप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पानी का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि लोग पानी न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। न्यू शिमला, पटियोग और कंगनाधार में तीन से चार दिन बाद पानी मिल रहा है।

ऐसे में अब लोगों ने कंपनी की व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की मासिक बैठक शनिवार को बचत भवन में जैसे ही शुरू हुई तो दस मिनट बाद ही पटियोग वार्ड से भाजपा पार्षद आशा शर्मा का पानी के लिए फोन आ गया। पार्षद ने महापौर सुरेंद्र चौहान को फोन दिखाते हुए कहा कि वार्ड में पानी न मिलने को लेकर लोग शिकायतें करने लगे हैं। महापौर ने सदन में आए कंपनी के अधिकारी से इसको लेकर सवाल किया तो अधिकारी ने बताया कि लो वोल्टेज की वजह से दिक्कतें पेश आ रही हैं। सुबह 7 से 11 बजे तक पंप चल पा रहे हैं। ऐसे में पानी का लेवल न बन पाने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

कंगनाधार वार्ड के पार्षद राम रत्न वर्मा ने भी यहीं मामला सदन में उठाया। उन्होंने बताया कि लोगों ने वार्ड में अंडर वाटर टैंक बनाए हैं। इस वजह से शहर के अन्य लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि सदन में इसको लेकर कोई हंगामा हो इससे पहले ही मेयर सुरेंद्र चौहान ने तुरंत कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने के निर्देश दे दिए। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि लोगों को पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मुद्दे पर अब 6 दिसंबर को बैठक होगी। बैठक में उप महापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री और सह आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा मौजूद रहे।


सदन में गूंजा लाइटों का मुद्दा
शिमला। नगर निगम के हाउस में खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी खूब गूंजा। नाभा वार्ड की पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने को लेकर कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन नजर अंदाज किया जाता रहा। पार्षद ने कहा कि ऐसे में अब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर शिकायतें दीं। इसके बाद 15 से 20 दिन में यह स्ट्रीट लाइटें ठीक हुईं। कैथू वार्ड की पार्षद कांता सुयाल ने कहा कि दो महीनों से वार्ड में लाइटें खराब पड़ी हैं। बालूगंज के पार्षद दलीप थापा ने कहा कि अब तो खंभों में दीये लगा दिए हैं। इसको लेकर भी सदन में खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन



पार्षदों की बातें नहीं सुनते अधिकारी
सदन में पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। फागली के पार्षद कल्याण धीमान ने बताया कि उनके वार्ड में वाटर टैंक बनाया था। इससे निकले मलबे को नहीं हटाया गया। इससे सड़क बंद है और नाला अवरुद्ध। कांता सुयाल ने कहा कि ताराहाल में लगा फिल्टर खराब है। एसजेपीएनएल को काफी बार बोला है लेकिन वह सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें