फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा निगम : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की महिलाएं नगर निगम के छोटा शिमला स्थित प्रशिक्षण केंद्र से सिलाई-कढ़ाई के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार 20 महिलाओं ने दो माह का प्रशिक्षण हासिल किया है।
विज्ञापन


नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने बुधवार को इन महिलाओं को प्रमाण पत्र और सिलाई मशीनें देकर सम्मानित किया। इसके अलावा इन्हें सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी किट भी वितरित कीं। प्रशिक्षण केंद्र से अब तक 120 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई समेत अन्य विषयों में प्रशिक्षण हासिल कर चुकी हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र के वस्त्र मंत्रालय और प्रदेश सरकार के सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें दो माह का प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये भत्ता भी मिलता है। महापौर ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आगे आ रही हैं। अब हर वार्ड से एक से दो महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए मौका दिया जाएगा। जल्द ही अगला बैच शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें