फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में दुबई और यूके के कारण फैला कोरोना वायरस, आईआईटी के शोध में खुलासा

Mon, 28 Sep 2020 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुबई और यूके ने भारतीय राज्यों में कोरोना वायरस फैलाया है। दोनों भारत में कोविड-19 के प्राथमिक स्रोत रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के विशेषज्ञों ने अपने शोध में यह खुलासा किया है। अनुसंधान दल ने जनवरी से अप्रैल तक संक्रमित रोगियों के यात्रा इतिहास का प्राथमिक डेटा स्रोत का प्रयोग शोध में किया है। इसमें पाया गया है कि जब भारत में कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज थे, तो दुबई से 144 और यूके से 64 लोग भारत पहुंचे, जो बाद में संक्रमित पाए गए हैं। आंकड़ों की गणना सांख्यिकीय मेट्रिक्स पर आधारित है। शोध को जर्नल ऑफ ट्रेवल मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। 

विज्ञापन


आईआईटी मंडी की स्कूल ऑफ बेसिक साइंस की सहायक प्रोफेसर सरिता आजाद ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार और राष्ट्रीय स्तर तक इसके प्रसार को ट्रैक किया गया और भारत में बीमारी के संचरण में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले कुछ सुपर स्प्रेडरों की पहचान की गई है। चरण एक में फैले कोविड को इसमें शामिल किया गया है। मरीजों का यात्रा इतिहास खंगाला गया है। देश भर में तालाबंदी के पहले चरण के दौरान तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों की सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।

किस राज्य में कैसे फैला संक्रमण 
अध्ययन में पाया गया है कि गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में संक्रमित लोगों ने स्थानीय प्रसारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनमें से कुछ ने अंतर्राज्यीय स्थानांतरण भी किया। तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल और आंध्र प्रदेश से संक्रमित मामलों ने अपने समुदायों के बाहर बीमारी फैलाने में कम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें