27 सिंतबर को डीएवी स्कूल देहरा में कोरोना का पहला मामला आया था। उसके बाद 30 सितंबर को उसी स्कूल के चार और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साथ ही ज्वालामुखी के हटली स्कूल में भी एक अध्यापिका संक्रमित हुई थीं। 31 सितंबर को पालमपुर के लाहला स्कूल और जसवां के मलोट स्कूल के दो शिक्षक पॉजिटिव हुए थे। वहीं ढ़लियारा स्कूल के तीन शिक्षक व कांगड़ा के सुनेट स्कूल में छह शिक्षक वायरस का शिकार हुए। पहली नवंबर को ज्वालामुखी के लगरु स्कूल व बैजनाथ के कूनसल स्कूल के दो शिक्षक भी संक्रमित हुए हैं।
डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति के निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में अब रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। वहीं जिन स्कूलों में कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, उनके संपर्क में आने वाले सभी शिक्षकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में आशा वर्कर आदि के भी रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं सभी लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे सरकार के नियमों का पालन करें।- डॉ जीडी गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा।