इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में देर रात 19 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि यह सैंपल नाहन से जांच के लिए आईजीएमसी आए थे। कुछ घंटों पहले लिए 20 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव है।