शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में 62 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है। बिलासपुर का रहने वाले उक्त मरीज 22 दिसंबर से दाखिल था। यह हाइपरटेंशन, कोविड निमोनिया के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इनकी रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई है।