फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से चार और मौतें, 70 नए मरीज

Wed, 09 Sep 2020 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 नए मरीज सामने आए हैं। बुधवार को आईजीएमसी में पांवटा साहिब से इलाज के लिए आए कोरना वायरस पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के चलते आईजीएमसी रेफर किया था। उधर, ऊना जिले में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत 30 वर्षीय मीडिया कर्मी की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बहडाला के युवक को बुखार था और शुगर की समस्या भी थी। बुधवार सुबह युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। युवक को चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मौत के बाद युवक का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन में जांचा गया, जो पॉजिटिव आया। अब कंफर्म रिपोर्ट के लिए टेस्ट आरटीपीसीआर लैब को भेजा जा रहा है। उधर सोलन जिले के परवाणू में बिहार की रहने वाली गर्भवती महिला की संक्रमण से मौत हो गई। उधर प्रदेश में आए नए मामलों में चंबा के 42, सिरमौर के 15, कुल्लू के 6, हमीरपुर के 5 और मंडी के 2 शामिल हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 65 लोगों की जान जा चुकी है। हमीरपुर के बिझड़ी में आयुर्वेदिक अस्पताल का चिकित्सक पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद डॉक्टर का सैंपल लिया गया था। विधानसभा डयूटी में तैनात सीआईडी का कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कालीबाड़ी स्थित धर्मशाला में ठहरा हुआ था। संक्रमित को कोविड सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार से मंदिर खुलना था जिसे लेकर अब संशय बन गया है। यहां कुल लोग 36 लोग थे जिनमें 32 पुलिस कर्मचारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें