हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेशभर में रिकॉर्ड 412 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल्लू में 68, कांगड़ा में 60, सोलन में 56, चंबा में 52, मंडी में 48, बिलासपुर में 31, शिमला में 25, सिरमौर में 22, हमीरपुर में 20, ऊना में 16, रोहड़ू में 12, और किन्नौर में 1 कोरोना पॉजिटिव केस आया है। शिमला के कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया है। अब तक 54 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। कुल्लू जिले में कोरोना के एकसाथ 68 मामले आए हैं। संक्रमित पाए गए अधिकतर लोग स्थानीय हैं। ये सभी संक्रमित मरीज के प्राथमिक संपर्क में आए हुए बताए जा रहे हैं। मंडी के धर्मपुर में एक संक्रमित महिला के प्राथमिक संपर्क में आने से 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सोलन जिले में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 40 पुरुष जबकि 16 महिलाएं शामिल हैं। चंडी से 9, परवाणू से 10, सोलन से 10, बद्दी से 16, नालागढ़ से 10 और एमएमयू से 1 पॉजिटिव केस आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने 56 कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
चंबा जिले में एक ही दिन में रिकॉर्ड 52 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसमें होली क्षेत्र की निजी परियोजना में कार्यरत 20 कर्मियों समेत शहर के आसपास के मोहल्लों, डलहौजी, तीसा और भटियात क्षेत्र से संक्रमित सामने आए हैं। लोअर जुलाहकड़ी में 5, हरदासपुरा वार्ड में 3, बनगोटू में 8, पुखरी स्वास्थ्य खंड के देहरा में 3 और होली क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी परियोजना के 20 कर्मी एक साथ पॉजिटिव आए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा में 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग इन लोगों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
बिलासपुर जिले में रविवार को कोरोना के 31 नए मामले समाने आए हैं। इनमें 18 पुलिस के जवान और तीन वर्षीय मासूम भी शामिल है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रविवार को जो 31 मामले कोरोना आए हैं। पॉजिटिव मामलों में घुमारवीं थाने के 16 पुलिस जवान शामिल हैं। दो पुलिस जवान नयना देवी थाने के भी हैं। उन्होंने बताया कि बाकी पॉजिटिव मामलों में 57 वर्षीय व्यक्ति लखनपुर का है।
रौड़ा सेक्टर बिलासपुर का 27 वर्षीय युवक, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के झंडू गांव को 38 वर्षीय व्यक्ति और सुन्हानी में तीन वर्षीय बच्चा भी कोरोना की चपेट में आया है। सुन्हानी में उत्तर प्रदेश से आए छह और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा घुमारवीं के मोरसिंघी के कसोल गांव का 46 वर्षीय व्यक्ति और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव है। घुमारवीं के रोपड़ी गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित आया है।