फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी कोरोना पॉजिटिव, सीएम जयराम हुए आईसोलेट

Mon, 05 Oct 2020 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले में विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद विधायक ने अपने आपको होम आइसोलेट कर दिया है। पीएम मोदी के अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के दौरे को देखते हुए विधायक का एक अक्तूबर को कोरोना सैंपल लिया था। जिसकी दो अक्तूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बंजार विधायक के प्राइमरी संपर्क में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया समेत कई लोग आए हैं। वहीं विधायक सुरेंद्र शौरी ने पीएम दौरे की तैयारियों को लेकर हुई बैठकों में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


                                           

विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने फेसुबक पेज के माध्यम से उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट के साथ कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है। वहीं, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। सीएम तीन दिन तक घर से ही काम करेंगे। एडीएम भरमौर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों को होम आइसोलेट होने और कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है। बीएमओ भरमौर डॉ. अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें