फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, रिकॉर्ड 742 नए मामले, एसडीएम-डीएसपी भी पॉजिटिव

Fri, 13 Nov 2020 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 10 और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नेरचौक मेडीकल कॉलेज के आइसोलेशन व सारी वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे लाहौल निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे समेत पांच संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 10 और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन व सारी वार्ड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी रहे लाहौल निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे समेत पांच संक्रमितों की मौत हो गई है। छेरिंग दोरजे तीन दिन पहले कोरोना की चपेट में आए थे। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुल्लू से नेरचौक रेफर किया गया था और उन्होंने दम तोड़ दिया। लाहौल के केलांग निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, लाहौल के ही गोंधला निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, कुल्लू के सुल्तानपुर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के नादौन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, लाहौल-स्पीति के जाहलमा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने नेरचौक में दम तोड़ दिया। सारी वार्ड में सुंदरनगर के सलापड़ निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक नेरचौक मेडिकल कॉलेज डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। दो की रिपोर्ट आना बाकि है। 

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को टांडा अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मृतकों में पालमपुर के हलेर गांव की 51 वर्षीय महिला, चंबा का 31 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है।  दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रामपुर की 47 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला और सिविल अस्पताल ठियोग से रेफर किए 68 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल (रिपन) में दम तोड़ दिया। आईजीएमसी में देररात न्यू शिमला, जुब्बल कोटखाई और करसोग निवासी तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। फोरेंसिक विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। मंडी जिले पुलिस थाना धर्मपुर में 13 अधिकारियों व जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में  13 शिक्षक और 20 विद्यार्थी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। हमीरपुर जिले में एसएचओ समेत नौ पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

उधर, प्रदेश में शुक्रवार कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 742 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 195, शिमला 181, कांगड़ा 85, चंबा 60, कुल्लू 50, सोलन 34, ऊना 29, किन्नौर 12, बिलासपुर 60, सिरमौर 10, हमीरपुर 21 और लाहौल-स्पीति में 5 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29008 पहुंच गया है। 6739 सक्रिय मामले हैं। 21824 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 416 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एसडीएम और डीएसपी रोहड़ू कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके चलते एसडीएम और डीएसपी ऑफिस को सील कर दिया है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं डीएसपी रोहड़ू ने कहा कि उनके संक्रमित होने के बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें