हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 51 नए कोरोना मामले आए हैं। चंबा तीन, ऊना छह, सोलन आठ, कुल्लू 11, शिमला दो, बिलासपुर एक, कांगड़ा चार और सिरमौर में दो नए पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में धड़ोग की चार साल की बच्ची और समोट के 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 97 हो गई है और 197 मरीज ठीक हो गए हैं। मंडी जिले के सुंदरनगर में होटल में क्वारंटीन 14 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलन जिले के नालागढ़ से दो और परवाणू से तीन नए मामले आए हैं। जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 991 पहुंच गया है और 381 सक्रिय मामले हैं।
शिमला जिले के रामपुर में आईटीबीपी का जवान और रोहड़ू टिक्कर मजदूर कोरोना पॉजिटिव आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को शिमला शहर में सात लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना कुल 233 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामले 61 हैं और 169 मरीज ठीक चुके हैं। कांगड़ा जिले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी और एक सेना का जवान समेत चार पॉजिटिव मरीज आए हैं।
अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 618 मामले हो गए हैं। इनमें से 490 लोगों ने कोरोना को मात दी है और 123 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कुल्लू जिले में एक सैनिक, पुलिस कर्मी और छह कामगारों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4205 पहुंच गया है। 1312 सक्रिय मामले हैं। 2834 मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को114 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 17 की मौत हो चुकी है। 40 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।