फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नौ और कोरोना संक्रमितों की मौत, 364 नए पॉजिटिव मामले

Thu, 24 Sep 2020 10:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में नौ और कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है।  डीसीएच धर्मशाला में चंबा सुंडला क्षेत्र के 74 बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक को चंबा से बुधवार को धर्मशाला रेफर किया गया था। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं टांडा में तरोपका हमीरपुर की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला, ज्वाली कंडार के 78 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी लड़भड़ाेल के 63 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग, बडाई सुनौहर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर के 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी मनाली के 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, पांवटा के पातलिओ निवासी कोरोना पॉजिटिव 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमओ डॉ. अजय देओल तबीयत बिगड़ने के बाद कोविड-19 अस्पताल संराहा में मरीज ने दम तोड़ा। शुक्रवार को कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत पांवटा के बातामंदी में होगा मृतक का दाह संस्कार होगा। 

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में गुरुवार को 364 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में 55, शिमला 53, कुल्लू 18, सोलन 67, चंबा 10, किन्नौर पांच, सिरमौर 29, लाहौल-स्पीति तीन, हमीरपुर 21, ऊना 28, बिलासपुर 35 और कांगड़ा में 40 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में संजौली, न्यू शिमला, कसुम्पटी, विकासनगर, लक्कड़ बाजार, मैहली, छोटा शिमला, टूटीकंडी, कृष्णानगर, ढली, टुटू, भौंट, मालरोड, रामपुर, रोहड़ू, नेरवा, जुब्बल-कोटखाई, सुन्नी के अलावा कुल्लू और सोलन के 53 पॉजिटिव मामले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा13386 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 3984 हैं। अब तक 9232 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार शाम तक 295 और मरीज ठीक हुए। अब तक 145 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें