फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में शामिल नालागढ़ और झाड़माजरी में बंद रहेंगे उद्योग

Sun, 12 Apr 2020 10:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीबीएन के तहत कोविड-19 संभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। नालागढ़ और झाड़माजरी क्षेत्र को कोविड-19 के केंद्र बन गए हैं। इन क्षेत्रों में स्थापित और क्रियाशील सभी औद्योगिक इकाइयों समेत दवा उत्पादन इकाइयों और खाद्य एवं दवा उद्योगों की सहायक इकाइयों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी के ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने नालागढ़ उपमंडल के नालागढ़ और झाड़माजरी संरोधन क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) में तुरंत प्रभाव से स्थापित और क्रियाशील सभी औद्योगिक इकाइयों, दवा उत्पादन इकाइयों और खाद्य व दवा उद्योगों की सहायक इकाइयों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार मेसर्स ब्रूकलिन हिमालयन अस्पताल, झाड़माजरी, स्टील बर्ड गेस्ट हाउस, झाड़माजरी और नालागढ़ स्थित तब्लीगी मरकज के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को कोरोना वायरस संक्रमित मामले सामने आने के बाद संरोधन क्षेत्र घोषित किया है।

इस कारण इन क्षेत्रों सहित साथ लगते इलाके में लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका उपमंडल के खुदाबख्श बनोई गांव जो कालूझिंडा से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, से तब्लीगी मरकज से कोरोना संक्रमित तीन मामले रिपोर्ट किए हैं। झाड़माजरी क्षेत्र कोविड-19 के परस्पर व्याप्त संरोधन क्षेत्र में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें