फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: निगरानी में घर भेजा हिमाचली छात्र

Wed, 19 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में हिमाचल के छात्र को घर भेज दिया है। 14 दिन तक यह छात्र हिमाचल में भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुड़गांव आईटीबीपी कैंपस में रखे सभी छात्रों को घर भेज दिया है।

विज्ञापन


चीन सहित कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से दो और लोग हिमाचल लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें अपनी देखरेख में रखा है। इन लोगों ने टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर स्वास्थ्य सुविधाएं मांगी हैं।

डॉक्टरों ने इनके सैंपल लेने से इंकार किया है, लेकिन हिदायत दी है कि अगर बुखार और किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो तुरंत मोबाइल पर फोन करें। डॉक्टरों ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर दिया है। चीन सहित कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से 193 लोग लौटे हैं। इसमें से 65 लोगों को निगरानी पर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें