फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: आईटीआई चंबा में कैंपस इंटरव्यू को लेकर संकट

Sun, 15 Mar 2020 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रदेश के दो जिलों में होने वाले कैंपस इंटरव्यू पर संकट के बादल छा गए हैं। सरकार ने कोरोना वायरस को प्रदेश में महामारी घोषित किया है। स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। 18 मार्च को जिला चंबा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कुल्लू में गुजरात की नामी कंपनी सुजुकी मोटर साक्षात्कार लेगी। 

विज्ञापन


इसके माध्यम से 250 युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन कोरोना वायरस की दहशत के बाद अब यह साक्षात्कार स्थगित हो सकते हैं। हालांकि, आईटीआई प्रबंधन इस मामले में कंपनी से बात करेगा।

माना यही जा रहा है कि साक्षात्कार शेड्यूल रद्द होना तय है। गुजरात की नामी कंपनी सुजुकी मोटर ने आईटीआई चंबा में 18 मार्च को साक्षात्कार रखे हैं। उधर, आईटीआई प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने कहा कि 18 मार्च को कैंपस इंटरव्यू को लेकर कंपनी से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें