नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। ग्राम पंचायत केदी के दवड्डा के दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के ग्यारह सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। क्वारंटीन के सात दिन बीत बाद उनके सैंपल लिए गए। इनमें से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव आए लोगों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके बाद उस मकान को सील कर दिया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा डॉ. प्रेम ने मामले की पुष्टि की है।