फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शलान में एक और मजदूर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के तहत शलान में वीरवार रात एक मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। मजदूर को बागवान ने होम क्वारंटीन किया था। संक्रमित मजदूर को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत शलान से डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शलान में दो दिन पहले ही दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वीरवार रात को कोरोना संक्रमित पाया गया मजदूर भी उन्हीं का साथी है, जो 21 जुलाई को नेपाल से वाया हरियाणा होते हुए शलान पहुंचा था। सभी मजदूर एक बागवान के पास सेब सीजन में काम करने आए थे। वे 21 जुलाई से होम क्वारंटीन थे। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मजदूर होम क्वारंटीन था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें