हमीरपुर। जिले में सोमवार शाम को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। गांव गलोड़ खास का 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वह पांच जुलाई को कुवैत से लौटा था और उसे संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। नादौन के गांव गगाल डाकघर भरमोटी के 39 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह पांच जुलाई को अरुणाचल प्रदेश से आया था और गृह संगरोध में रह रहा था। वहीं भोरंज के गांव बगवार डाकघर धमरोल का 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक भी कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है। वह तीन जुलाई को मुंबई से आया था तथा संस्थागत क्वारंटीन में था। बड़सर के गांव मतरयाणा डाकघर कुलहेड़ा की 51 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। वह छह जुलाई को दिल्ली से आई थी और संस्थागत क्वारंटीन में थी। हमीरपुर जिले में कोरोना को हराने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम को एक संक्रमित व्यक्ति की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है। हमीरपुर तहसील के गांव भरनाग के 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही जिला में स्वस्थ होने वालों की संख्या 242 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी में चार मामले पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।