फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइजीएमसी में किन्नौर की कोविड पॉजिटिव महिला की मौत, जिला में आए 37 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आईजीएमसी में शुक्रवार को किन्नौर की 75 वर्षीय कोविड पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में स्टाफ नर्स व मेडिसिन वार्ड में दाखिल मरीज भी पॉजिटिव आई है। देर रात तक जिले में कोरोना के कुल 37 मामले सामने आ चुके थे। इनमें अकेले शिमला शहर के उपनगरों से 24 पॉजिटिव केस आए।
विज्ञापन

किन्नौर की बुजुर्ग महिला को 8 अक्तबूर को रिकांगपिओ से आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। महिला की हालत काफी गंभीर थी। उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। लेकिन शुक्रवार सुबह महिला की अस्पताल में मौत हो गई। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने कोविड पॉजिटिव महिला मरीज की मौत की पुष्टि की है।
उधर, शिमला शहर में एक साथ 24 मामले सामने आए। आईजीएमसी और न्यू शिमला से 3-3 जबकि कसुम्पटी, फागली और लांगवुड से 2-2 केस सामने आए। इसके अलावा ढली, मल्याणा, नवबहार, पंथाघाटी, छोटा शिमला, बैम्लोई, माल रोड, रामनगर, नजदीक विधानसभा, समरहिल, पवाबो के अतिरिक्त सोलन अऔर मंडी से 1-1 केस पॉजिटिव आए। जबकि ऊपरी शिमला के रोहड़ू में 5, रामपुर में 3 ओर ठियोग से एक मामला पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें