फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पुलिस जवानों समेत जिला में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस बटालियन जंगलबैरी में तैनात छह जवानों समेत जिला में सोमवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जंगलबैरी का एक जवान सुजानपुर थाना में 26 सितंबर को ड्यूटी दे चुका है। आरटी पीसीआर टेस्ट में सोमवार को पंद्रह लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 लोग कोरोना संक्त्रस्मित व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्क के कारण पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि प्राथमिक संपर्क के कारण संक्त्रस्मित हुए लोगों में नादौन के गांव बेला के 9 लोग 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्ची, 48 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय महिला शामिल है। ये सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे। सुजानपुर के वार्ड नंबर-एक के तीन लोग 57 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति और 38 वर्षीय महिला तथा तहसील हमीरपुर के कुठेड़ा क्षेत्र के गांव टिब्बी की 70 वर्षीय महिला भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्त्रस्मित हुई है। सुजानपुर के एक 34 वर्षीय व्यक्ति और भोपाल से लौटे चौकी जंवाला के गांव डोडरू के 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला में सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में भी 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें जंगलबैरी बटालियर के 5 जवान, जिनमें 37 वर्षीय, 32 वर्षीय, 24 वर्षीय, 39 वर्षीय और 58 वर्षीय शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का 54 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय महिला, पंजोत क्षेत्र के गांव लालड़ का 33 वर्षीय व्यक्ति, नरेली क्षेत्र के गांव घुमारड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव रांगड़ का 31 वर्षीय व्यक्ति, गांव बहल खालसा का 24 वर्षीय व्यक्ति और ज्वालामुखी के भड़ोली क्षेत्र के गांव बेडली का 30 वर्षीय व्यक्ति भी संक्त्रस्मित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें