फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कोरोना के दो नए मामलों समेत जिले में 23 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित मिला व्यक्ति बेचता है दूध, जतोग में मेस में काम करने वाला निकला पॉजिटिव
विज्ञापन

शिमला। शहर के ढली और जतोग छावनी में कोरोना के दो नए मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने कोरोना का मामला आते ही ढली बाजार को बंद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए करीब 18 से अधिक लोगों के सैंपल भी लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। एक मामला देर शाम केएनएच में पॉजिटिव आया। यहां एक महिला को बद्दी से प्रसूता होने के बाद रेफर किया गया था। महिला असामान्य व्यवहार कर रही थी, इसलिए इसे अलग वार्ड में रखा था। यहां से इसका कोविड सैंपल लिया था जो पॉजिटिव आया है। सोमवार को जिले में कुल 23 मामले आए। इनमें शुक्रवार को भट्ठाकुफर में पॉजिटिव आए चालक के संपर्क में आने वाला एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ढली बाजार में दूध बेचने का कार्य करता है। लिहाजा बहुत से लोगों के संपर्क में आने के बाद सोमवार तड़के स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और टीम को ढली भेजा। देर शाम तक टीम ने सैंपल भरे। भट्ठाकुफर में भूस्खलन के चलते उपायुक्त अमित कश्यप भी यहां का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ढली बाजार को सील करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर जतोग में मेस में काम करने वाला एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। टीम ने इसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। ज्यूरी के संस्थागत क्वारंटीन में रहने वाले 18 जवानों के अलावा दो व्यक्ति रोहड़ू में पॉजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। जिला शिमला में अब तक 93 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 47 एक्टिव केस हैं तथा 43 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली से शिमला पहुंचे कॉफी हाउस के कर्मचारी की सोमवार को रिपोर्ट आ गई है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि इस व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव है। व्यक्ति को क्वारंटाइन किया है।
विज्ञापन

बालूगंज में आलू, प्याज
और दूध करवाया उपलब्ध
बालूगंज में खाद्य महकमे की टीम ने सोमवार को आलू, प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियां उपलब्ध करवाईं। सप्लाई देने आने वाले लोगों ने हाथों में दस्ताने और मास्क डालकर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए। जिला खाद्य अधिकारी श्रवण कुमार हिमालयन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा दूध, दही, ब्रेड, बटर और पनीर भी लोगों को बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें