फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की पोस्ट पर विवाद, डिलीट की पोस्ट

Thu, 28 Feb 2019 08:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की तरफ से अपने फेसबुक अकाउंट पर किए एक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर राठौर ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट किया, लेकिन इसमें अभिनंदन की जगह पाकिस्तानी सेना के अधिकारी की फोटो चस्पां करने से बखेड़ा हो गया है। फेसबुक से लेकर ट्विटर पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कुछ लोगों ने जहां इस पोस्ट को लेकर राठौर और कांग्रेस की नीति तथा विचार पर सवाल खड़े कर दिए। वहीं, कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को देशद्रोह तक से जोड़ दिया है। राठौर का कहना है कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है, जिसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इस बारे में जब राठौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है।
 

विज्ञापन

शरारती तत्व ने फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उसे बदल दिया

उन्होंने बुधवार रात को सही फोटो के साथ अपना संदेश लिखा था लेकिन कुछ देर बाद किसी शरारती तत्व ने फोटो से छेड़छाड़ करते हुए उसे बदल दिया। राठौर ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे कुछ लोग उनके पास आए और मामले से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि लोगों से जानकारी मिलने पर फेसबुक की पोस्ट से हुई छेड़छाड़ का पोस्ट डिलीट कर दिया। राठौर ने बताया कि वीरवार सुबह उन्होंने इस बाबत दोबारा से फेसबुक में पोस्ट कर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए फेसबुक अकाउंट को रिसेट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें