फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गवाही में विरोधाभास, चिट्टे का आरोपी अदालत से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

10.70 ग्राम चिट्टा की बरामदगी का था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अदालत ने एनडीपीएस के मामले में गवाहों की गवाही में विरोधाभास को देखते हुए आरोपी को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह असफल रहा।
विज्ञापन

गवाहों की गवाही में इतने गंभीर विरोधाभास पाए गए कि 10.70 ग्राम चिट्टा की बरामदगी पर ही गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया।
24 सितंबर 2023 को कोटखाई पुलिस स्टेशन जिला शिमला में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस का दावा था कि रावतन पुल के पास सादे कपड़ों में गश्त कर रहे एएसआई करन नेगी और एचएसआई रमेश को एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और पेंट की जेब से एक प्लास्टिक का पैकेट निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार इस पैकेट से 10.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायाधीश अजय मेहता ने फैसले में लिखा कि स्वतंत्र गवाहों की गवाही में बड़े विरोधाभास पाए गए। दोनों गवाहों ने शादी से लौटने, वाहन के मालिकाना हक, ड्राइवर कौन था और शादी कहां हुई थी जैसे बुनियादी तथ्यों पर परस्पर विरोधी बयान दिए। दोनों ने यह भी अलग-अलग बताया कि पुलिसकर्मी कितने थे, पुलिस वाहन था या नहीं और घटना की दूरी कितनी थी। स्वतंत्र गवाहों ने दावा किया कि आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी ली गई जबकि अभियोजन के पास ऐसी कोई तलाशी मेमो मौजूद नहीं थी। फोटो में स्वतंत्र गवाह कैजुअल कपड़ों (टी-शर्ट और लोअर) में दिखाई दिए, जो शादी से लौटने वाले लोगों के दावे से मेल नहीं खाते। पुलिस अधिकारियों की गवाही में भी समय, दूरी और घटनाक्रम को लेकर विरोधाभास पाए गए। इस आधार पर आरोपी को बरी कर दिया गया। केस प्रॉपर्टी को अपील अवधि समाप्त होने के बाद नष्ट करने के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें